|
जीरन। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टाटा कंपनी का टेंपो भी जब्त किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं सीएसपी सुश्री किरन चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में की गई। घटना का विवरण: दिनांक 06 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक के. एल. परिहार हमराह पुलिस बल के साथ महू-नीमच हाईवे रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बालाजी वेफर्स लिखा एक संदिग्ध टाटा टेंपो दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो टेंपो की पीछे वाली पैक बॉडी में रखे कुरकुरे के वेफर्स के पैकेटों के नीचे तीन सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। कट्टों की जांच करने पर उनमें कुल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 95 हजार रुपये है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ टाटा टेंपो क्रमांक RJ06GD6772, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है, तथा कुरकुरे के वेफर्स भी जब्त किए। पुलिस ने मौके से किशन पिता पृथ्वीराज साल्वी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काठी, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर डोडाचूरा के स्रोत एवं खपत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त सामग्री 1. तीन सफेद प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 39 किलोग्राम डोडाचूरा 2. टाटा कंपनी का टेंपो क्रमांक RJ06GD6772 3. कुरकुरे के वेफर्स सराहनीय कार्य: कार्रवाई में जीरन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। |