|
नलखेड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. जी.एल. रावल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. आरती नागर, आईक्यूएसी प्रभारी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुखदेव बैरागी, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी ने शिक्षक की गरिमा एवं समाज में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जी.एल. रावल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं, उन्हें चिन्हित कर पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश व्यास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन प्रभारी ने किया तथा आभार संतोष कुमार कुमावत, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के स्टाफ का सम्मान भी किया गया। |