|
|
चीताखेड़ा । स्थानीय मुक्तिधाम परिसर में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को अब नई गति मिलने जा रही है। शनिवार को करीब 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लगभग ढ़ाई हजार वर्गफीट क्षेत्रफल के लकड़ी गोदाम का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह गोदाम अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ियों के सुरक्षित भंडारण हेतु बनाया जाएगा, जिससे अब लकड़ियों को दूर स्थित गोदाम से लाने की परेशानी समाप्त होगी और बारिश के दौरान खुले में भीगने से भी बचाया जा सकेगा। विकास समिति में लंबे समय से चली आ रही निष्क्रियता के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने मुक्तिधाम के विकास की जिम्मेदारी संभालते हुए इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। निर्माण कार्य के लिए स्वर्गीय हिरालाल एवं लालचंद अग्रवाल की पुण्य स्मृति में कृष्ण कुमार अग्रवाल ने 50 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। भूमिपूजन कार्यक्रम में शांतिलाल माली, नागेश्वर जावरिया, राधेश्याम भदेरिया, कारुलाल गेहलोत, अर्जून जावरिया, राजू पंडित, शौकत शेख, कारुलाल बोहरा, दिनेश गेहलोत, दशरथ सेन और रामनिवास सोलंकी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुक्तिधाम परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने का संकल्प लिया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |