|
|
नर्मदापुरम जिले के इटारसी कस्बे में संचालित मुस्कान बालिका गृह से विगत दो वर्षों में पांच किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इटारसी कस्बे में बेसहारा बच्चियों के संरक्षण के लिये संचालित हो रहे बालिका गृह से जुलाई, 2024 को एक 17 वर्षीय बालिका गायब हुई, इसके बाद दिसम्बर, 2025 को एक साथ 3 बालिकाएं लापता हो गई। इस साल जून, 2026 को भी एक 13 वर्षीय बालिका लापता हुई है। इस संबंध में बालिका गृह प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |