सकरावदा। ग्रामीण अंचलों के युवा लगातार अपनी मेहनत और लगन के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत नयापाड़ा नारायणगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव नटवरपुरा के निवासी हरीश भावर (पिता शंकरलाल भावर) का चयन मध्यप्रदेश पुलिस में होने पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद उनकी जॉइनिंग मंदसौर में हुई है।
घर वापस लौटने पर हरीश का ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि हरीश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
परिजनों ने बताया कि हरीश ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि में माता-पिता का मार्गदर्शन और सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।
ग्रामीणों का मानना है कि हरीश भावर की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी।
देश : एमपी पुलिस में चयनित होकर भावर ने बढ़ाया गांव का मान ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत...