पिपल्या जोधा सुरेश डांगी कचनारा स्थित दीन बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय डांगी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में समाज के उत्थान, संगठन को अधिक सशक्त बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए कई निर्णायक निर्णय लिए बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें वरिष्ठ जनों और प्रतिभाशाली युवाओं के सम्मान समारोह के आयोजन को प्राथमिकता दी गई संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से समाज के सदस्यों ने एक विशेष अभियान चलाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत उन सभी गांवों में जाकर सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा जहां डांगी समाज के परिवार निवासरत हैं। इस सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आगामी बैठकों का क्रम निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार 21 जून 2026, रविवार को बोलिया तरकाणी, विस्न्या, सकरखेडी, गुराडिया गोंड और कोटड़ा माता में बैठकें आयोजित की जाएंगी इन बैठकों में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर समाज के विकास की दिशा तय की जायेगी
बैठक के दौरान समाज के सम्मानित जनों ने अपने अपने विचार साझा किए और संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की अंत में रायसिंह डांगी सूर्य नगर अफजलपुरने बैठक में उपस्थित सभी समाज जनो का आभार व्यक्त किया
देश : कचनारा बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय डाँगी समाज की बैठक संपन्न संगठन विस्तार एवं प्रतिभा सम्मान पर बनी सहमति