|
|
चीताखेड़ा । शराब के नशे में चूर नशेड़ियों ने दुकान पर मचाया उत्पाद।पहले तो गन्ने का जूस पिया पैसा मांगा तो लट्ठ और गन्ने व लातों गुस्सों से बेरहमी से खूब मारा और कांच की गिलासें व फर्नीचर तोड़ दिया। मामला थाने में, बदमाश लापता। चोरों के बाद अब शराबियों ने मचाई धमाल। फोकट का खाना और पीना नशेड़ी अपनी शान समझते हैं। उल्लेखनीय है कि आवरी माताजी दरवाजे के साथ नई आबादी में भागचंद माली की गन्ने के जूस की दुकान पर रविवार की रात 9 बजे के दरमियान 5 से 6 युवक शराब के नशे में धुत होकर गन्ने का जूस पीने आए और पीकर चल दिए,जब दुकानदार ने जूस के पैसे मांगे तो शराबी आगबबूला हो गए गालियां देते देते मारपीट करने पर उतर आए। सभी ने एक मत होकर लट्ठ, गन्ने के डंडे और लातों गुस्सों से बेरहमी से पीटने लगे और कांच की गिलासें व फर्नीचर तोड़ दिये। मारपीट करने के बाद कहते हुए गए कि अगर हमसे अब कभी पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। दुकानदार भागचंद माली ने बताया कि सिर में लगने से खुन आ गये और दोनों हाथों, पैरों व पीठ में चोटे आई है दुकानदार भागचंद माली ने घायल अवस्था में जीरन पुलिस थाने में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार अजय बंजारा,महेश खटीक,डगनू खटीक और कमल भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |