|
|
मन्दसौर। जिले की गरोठ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन गरोठ के पास से राजस्थान के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.860 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा तथा दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद NIKE, PUMA, उत्कर्ष क्लासेस और ADDE लिखे बैगों से कुल 20.860 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। साथ ही आरोपियों के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवणराम पिता थानाराम विश्नोई (26) निवासी मेलबा, थाना झवर, जिला जोधपुर तथा रमेश पिता मानाराम विश्नोई (24) निवासी फिटकासनी, थाना कुंडी, जिला जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडाचूरा गरोठ थाना क्षेत्र के चांदखेड़ी खुर्द निवासी महेन्द्रसिंह सोलंकी से लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है तथा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। |