|
|
चीताखेड़ा । गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी से आमजन परेशान रहे।आधी रात को चली तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश से कई पेड़ धराशाई हो गए। तेज अंधड़ और बारिश से पेड़ के नीचे बंधी गाय और बछड़ा दब गया जिसमें बछड़ा बच गया पर गाय नहीं बची और उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि चीताखेड़ा के राजेश पिता अंबालाल प्रजापत के खेत में कृषि भूमि पर खड़े बांस के पेड़ से गाय और बछड़ा बंधें हुए थे। रात में चली तेज हवा और पानी से पेड़ अचानक जड़ मूल से उखड़ कर जमींदोज हो गया। पेड़ उखड़ने के दौरान उससे बंधी गाय भी पेड़ के साथ लटक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत पर पहुंचे किसान राजेश प्रजापत ने घटना देखी। ग्रामीणों की मदद से गाय को पेड़ से अलग किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में मौसम अचानक बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। घटना की सूचना पटवारी को दी गई जिस पर पटवारी ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया गया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |