|
|
वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान 2026” के अंतर्गत भंडारिया घाटा गौशाला में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया । स्वच्छता कार्यक्रम समाजसेवी बंसीलाल कटाराहंसमुख पंड्या के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला कलक्टर देशलदान की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भंडारिया गौशाला में गायों का विधि विधान रूप से पूजा अर्चना कर हरी घास एवं गुड़ खिलाया गया एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गये। इस अवसर पर कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़ पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर दिनेश चंद्र बामनिया, समाजसेवी हसमुख पंड्या सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट : भरत पंड्या |