|
|
संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा 27 मई 2026 से “टेक्सटाइल डाइंग” विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का शुभारंभ किया जाएगा। भीलवाड़ा : कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को टेक्सटाइल डाइंग उद्योग से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में विद्यार्थियों को डाइंग तकनीक, कलर केमिस्ट्री, फैब्रिक प्रोसेसिंग, फास्टनेस टेस्टिंग, क्वालिटी कंट्रोल तथा आधुनिक टेक्सटाइल उद्योग में उपयोग होने वाली नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग एवं इंडस्ट्री ओरिएंटेड शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. गुणमाला गूगलिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास में सहायक होगा तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम में 12वीं विज्ञान, डिप्लोमा, बी.एससी. एवं एम.एससी. के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस कौशल आधारित कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |