|
|
भीलवाड़ा : स्थानीय शास्त्री नगर स्थित एनसीसी यूनिट 5 राज स्वतंत्र कंपनी द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) कम आईडीएसएससी चयन शिविर का आयोजन 12 मई से 21 मई तक किया जा रहा है।एनसीसी यूनिट एवं शिविर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन लगभग 600 कैडेट्स ने पंजीकरण करवाया तथा उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। उन्होंने सभी कैडेट्स को एकता एवं अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाने तथा देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।शिविर के उद्घाटन संबोधन में कमान अधिकारी ने कैडेट्स को जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए 10 दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा विस्तार से समझाई।इस आवासीय शिविर में 600 से अधिक कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, कमांडो ट्रेनिंग, आर्मी ट्रेनिंग, बंकर निर्माण, राइफल शूटिंग, टेंट लगाना, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं। विशेष रूप से भारतीय सेना के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा कैडेट्स को ड्रोन तकनीक एवं ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जो आधुनिक युद्ध और आपदा प्रबंधन में अत्यंत उपयोगी है।शिविर के दौरान उदयपुर ग्रुप के लिए शूटिंग चयन शिविर IDSSC कैंप हेतु कैडेट्स का चयन भी किया जाएगा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट संजय गोदारा, लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन, लेफ्टिनेंट निधि जैन, सेकंड ऑफिसर नारायण सिंह, जसराज बलोटिया,मोना राठौर, सूबेदार प्रेमनाथ, सूबेदार विनोद, सीएचएम देवेंद्र ,एएओ मुकेश कुमावत सहित अन्य एनसीसी अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |