|
|
श्रीराम, चौरडिया और गोमाबाई में मिलीं खामियां, 7 दिन में सुधार नहीं,तो लाइसेंस का निलंबन- फायर NOC से लिफ्ट तक मिलीं कमियां नीमच : अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) उपखण्ड-नीमच श्री संजीव साहू द्वारा जिले के तीन प्रमुख अस्पतालों - श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चौरडिया हॉस्पिटल एवं गोमाबाई नेत्रालय में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा में गंभीर कमियां पाए जाने पर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मई माह में गठित दल द्वारा किए गए पृथक-पृथक निरीक्षणों में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं। सभी संस्थानों को नोटिस पत्र प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर समस्त कमियों की पूर्ति कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया,कि निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं होने पर संबंधित अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर,अस्पताल को सील कर दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्वयं संस्था प्रबंधक की रहेगी। एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया, कि निरीक्षण दौरान अस्पतालवार पाई गई प्रमुख कमिया निम्नानुसार पाई गई है। श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गांधी नगर के 14 मई 2026 को किए गए निरीक्षण में- स्टाफ को अग्निशामक यंत्रों का प्रशिक्षण नहीं। हॉस पाइप/हॉस रील में गंदा पानी जमा, रखरखाव नहीं। एम.ओ.एस. का पालन नहीं, अग्निशमन वाहन प्रवेश में बाधा संभव। बहुमंजिला भवन में सभी तलों पर वाटर स्प्रिंकलर नहीं। बेसमेंट पार्किंग की अनुमति नहीं, सुरक्षा गेट भी नहीं। एनआईसीयू वार्ड बिना अनुमति के संचालित। कंट्रोल रूम में फायर बॉल नहीं। आपातकालीन निकास द्वार अनुपयुक्त पाया गया है चौरडिया हॉस्पिटल, एलआईसी चौराहा नीमच के 19 मई 2026 को किए गए निरीक्षण मे- 100 बेड अस्पताल में स्थाई फायर एनओसी नहीं, केवल अस्थाई प्रस्तुत। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं। बहुमंजिला भवन में फायर स्मोक डिटेक्टर स्थापित नहीं। स्टाफ को अग्निशमन प्रशिक्षण नहीं। भवन में वाटर स्प्रिंकलर नहीं, मात्र बेसमेंट में लगे। अग्निशामक यंत्रों पर नवीनीकरण स्टीकर नहीं। फायर हाइड्रेंट सिस्टम कार्यशील नहीं, पानी का प्रेशर नहीं। बेसमेंट में बिना वैध दस्तावेज के ब्लड बैंक संचालित। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित, अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद। लिफ्ट में आपातकालीन नंबर एवं बेल बटन निष्क्रिय। एचटी यार्ड में कचरा जमा, कंट्रोल रूम में अवरोध पाया गया है एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया कि 11 मई को निरीक्षण में गोमाबाई नेत्रालय में मैनेजर रूम के पास लगे फायर स्मोक डिटेक्टर निष्क्रिय, धूल जमी। समस्त लॉबी एरिया में फायर स्मोक डिटेक्टर नहीं। इलेक्ट्रिकल कंट्रोल रूम के बाहर फायर एक्सटिंग्विशर नहीं। मात्र दो कर्मचारी ही अग्निशमन प्रशिक्षित, शेष को प्रशिक्षण नहीं। कैंटीन किचन एरिया में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं, एग्जॉस्ट निष्क्रिय। कैंटीन के पास अव्यवस्थित वायरिंग एवं नेट केबल। लिफ्ट में आपातकालीन नंबर नहीं, बेल बटन बंद। अस्पताल के पीछे फायर हाइड्रेंट में हॉस रील गायब पाए गए हैं एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने स्पष्ट किया है, कि उपरोक्त कमियों के कारण अस्पतालों में आने वाले मरीजों एवं परिजनों की किसी अकस्मात अग्नि दुर्घटना की स्थिति में बचाव के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। कमियों की पूर्ति नहीं होने पर जनहानि की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिले के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं बहुमंजिला भवनों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। |