|
|
सुसनेर: 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय दवा व्यापार बंद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है।चीफ बीएमओ डॉक्टर राजीव कुमार बरसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी मेडिकल स्टोर बंद रहने के दौरान भी सिविल अस्पताल एवं अन्य सरकारी अस्पतालों की डिस्पेंसरियां दिनभर खुली रहेंगी। मरीज अस्पताल में सरकारी पर्ची बनवाकर दवा काउंटर से आवश्यक दवाएं मुफ्त अथवा रियायती दर पर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों का नियमित उपचार जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में सीधे सरकारी अस्पताल पहुंचकर उपचार एवं दवा सुविधा का लाभ लें। रिपोर्ट:-अर्पित हरदेनिया |