|
|
ग्वालियर जिले के पड़ाव थाने में पुलिस द्वारा एक मृत छात्रा को फरियादी बताने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विगत माह एक पीएचडी छात्रा का युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। इसके बाद छात्रा ने दुष्कर्म की एफआईआर के लिये पुलिस कार्यालय से लेकर पड़ाव थाने तक चक्कर लगाए। लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने पड़ाव थाने में छात्रा को मौत के पांच घंटे बाद सूचना थाने पर प्राप्त होना बताई गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |