रतलाम / धामनोद
धामनोद क्षेत्र के ग्राम भल्याबीड़ (गोवर्धनपुरा) स्थित भगवान राणा पूंजा भील चौराहे पर 16 मई 2026 को जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जयस पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की विचारधारा, आदिवासी समाज की एकता और अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीलल प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश जी माल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जयस संगठन आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने भगवान राणा पूंजा भील के बलिदान और संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए युवाओं से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
जयस संगठन भल्याबीड़ के उपाध्यक्ष मानसिंह निनामा ने भी समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और हकों की रक्षा करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार और संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनोखीलाल डोडियार, मदन निनामा, दीपक निनामा, जगदीश निनामा, मुकेश निनामा, गुड्डू डोडियार, आनंद निनामा, अनिल निनामा, विक्रम निनामा, सुरपाल निनामा, राहुल डोडियार, सुनील डोडियार, राहुल हारी, नानालाल हारी एवं प्रकाश मईड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत