|
प्रतापगढ़। शहर के तिलक नगर क्षेत्र स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के समीप तिलक नगर विकास समिति के तत्वावधान में संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन पौष सुदी 5, गुरुवार दिनांक 25 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होकर पौष सुदी 12, बुधवार दिनांक 31 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा। श्री शिवमहापुराण कथा का वाचन प्रख्यात एवं क्रांतिकारी प्रवक्ता पं. श्री घनश्याम जी शास्त्री (गुरु) गन्धेर वाले के मुखारबिंद से किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्रदान करेगी। आयोजन के प्रथम दिवस 25 दिसम्बर, गुरुवार को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात विधिवत रूप से कथा का शुभारंभ होगा। वहीं 31 दिसम्बर, बुधवार को कथा की पूर्णाहुति, हवन एवं प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। तिलक नगर विकास समिति द्वारा क्षेत्रवासियों सहित समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की गई है। स्थान: श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास, तिलक नगर, प्रतापगढ़ आयोजक व निवेदक: तिलक नगर विकास समिति, प्रतापगढ़ मुकेश पाटीदार |