|
मंदसौर। जिले की भानपुरा थाना पुलिस ने लोटखेड़ी बायपास तिराहे पर कार्रवाई करते हुए 90 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल हो रही होण्डा सिटी कार जप्त कर पंजाब के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ और कार की कुल कीमत करीब 17 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। |