|
आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना एवं कुण्डालिया प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के सिंचित क्षेत्र में पारंपरिक फ्लड इरीगेशन के स्थान पर आधुनिक माइक्रो इरीगेशन पद्धति को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि कुण्डालिया सिंचाई परियोजना से जिले के तीन विकासखण्ड आगर, नलखेड़ा और सुसनेर के कुल 143 ग्रामों के 82,956 किसानों की 62,264.73 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है। शासन के निर्देशानुसार इस परियोजना से मिलने वाले पानी का उपयोग सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से किया जाना है, जिससे जल की बचत हो और फसल उत्पादकता में वृद्धि हो सके। बैठक में कलेक्टर डॉ. मीना ने 20 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 |