|
नीमच। अभियोजन संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति सूची में मोहम्मद जफर को सहायक निदेशक (अभियोजन) के पद से पदोन्नत कर उप-संचालक (अभियोजन) बनाया गया है। पदोन्नति के पश्चात उनकी पदस्थापना जिला नीमच में उप-संचालक (अभियोजन) के पद पर की गई है। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवागत उप-संचालक (अभियोजन) श्री मोहम्मद जफर ने गत दिनों नीमच स्थित अभियोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय, नीमच में पदस्थ समस्त अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री मोहम्मद जफर का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनकी पदस्थापना से जिला नीमच के अभियोजन विभाग को नया नेतृत्व मिला है। |