|
मनासा, कुकड़ेश्वर और रामपुरा में मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 25 नमूने लिए नीमच । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम राजस्व अधिकारियों एवं नगर पालिका के सहयोग से खाद्य सुरक्षा टीम ने मनासा, कुकड़ेश्वर और रामपुरा में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर मिठाई, नमकीन, दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 25 नमूने जांच के लिए लिए। मनासा में 7 नमूने लिए खाद्य सुरक्षा एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मनासा में कार्रवाई करते हुए श्रीनाथ दूध डेयरी से मिश्रित दूध, मावा एवं पनीर के नमूने लिए। वहीं, फर्म श्याम भोग से घी, दूध बर्फी, दूध पेड़ा एवं मलाई बर्फी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। कुकड़ेश्वर में 13 खाद्य नमूनों की जांच हेतु कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर के साथ खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी, चॉकलेट बर्फी, पिस्ता बर्फी, गुलाब जामुन एवं गुलाब पाक के 5 नमूने लिए गए। कृष्ण स्वीट्स से मावा बर्फी के 3 एवं सेव नमकीन का 1 नमूना तथा असली गुरु चेला स्वीट्स से गुलाब जामुन, सेव पपड़ी एवं मावा बर्फी सहित कुल 4 नमूने लिए गए। रामपुरा में 5 नमूने लिए रामपुरा में न्यू महावीर दूध डेयरी का आकस्मिक निरीक्षण कर घी, पनीर, दूध एवं दही सहित कुल 5 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए। प्रयोगशाला जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लिए गए सभी 25 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए ही खाद्य कारोबार संचालित करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।R |