|
नीमच । जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक 11 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन, परिवार कल्याण तथा आयुष्मान भारत सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होकर अपने कार्यक्रमों की प्रगति का प्रस्तुतिकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। |