|
नगर परिषद के 14 दिवसीय दशहरा उत्सव में गोकुल शर्मा की भजन संध्या ने घोला भक्ति का रस सब कुछ तेरो सरकार. की गूंज पर देर रात तक थिरकते रहे भक्त, पंडाल में उमड़ा जनसैलाब सिंगोली । नगर परिषद सिंगोली द्वारा आयोजित 14 दिवसीय भव्य दशहरा उत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिंगोली नगरी पूरी तरह सांवरिया सेठ के भक्ति रंग में रंग गई अवसर था देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भव्य भजन संध्या का जहाँ सुर और आस्था का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला कि सिंगोली सहित आसपास के समूचे ग्रामीण अंचलों से आए हजारों श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति ने इस धार्मिक महोत्सव को और भी गरिमामयी बना दिया मां शारदे के वंदन से हुआ महोत्सव का शंखनाद सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महाआयोजन का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गांधी पारस हरसौरा मुकेश माहेश्वरी एवं सीताराम धाकड़ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। मेला समिति के अध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ एवं उपाध्यक्ष जीवन बलाई ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया स्थानीय सुरों से सजी महफिल, गोकुल के भजनों पर थिरके कदम भजन संध्या का आगाज़ सिंगोली के ही माटीपुत्र और लोकप्रिय भजन गायक मुकेश माहेश्वरी ने सुमधुर भजनों से किया, जिन्होंने अपनी मखमली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया इसके बाद रात्रि करीब 10:30 बजे जैसे ही प्रसिद्ध भजन मनीषी गोकुल शर्मा ने व्यासपीठ संभाली, पूरा पंडाल जय सांवरिया सरकार के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा गोकुल शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ और सुरीले कंठ से जब सब कुछ तेरो सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं.. की तान छेड़ी तो भक्त अपनी सुध-बुध खोकर नृत्य करने लगे। इसके बाद उन्होंने मेरी गाड़ी मेरा बंगला मेरा पैसा सब तेरा..काला पन गण रूपाला सिंगोली रा श्याम और गाडियां-गाडियां और होटला पे नाम लिखो सांवरिया को. जैसे एक से बढ़कर एक दिव्य भजनों की प्रस्तुतियां देकर समूचे वातावरण को आध्यात्मिक रस से सरोबार कर दिया करीब दो घंटे से अधिक समय तक पंडाल का हर कोना भक्ति के आनंद में डूबा रहा प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच अनुशासित आयोजन हजारों की तादाद में उमड़े जनसैलाब के बावजूद व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा जिससे देर रात तक चला यह विशाल आयोजन पूरी शालीनता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ रात्रि 12:30 बजे सांवरिया सेठ की भव्य महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ नगर परिषद के इस ऐतिहासिक और सफल आयोजन की सराहना अब पूरे क्षेत्र में हो रही है रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |