|
बदली प्रशासनिक परिपाटी खेतों में जुटे अन्नदाताओं के द्वार रात को पहुंचा सिंगोली का अमला झांतला में दी स्वामित्व की सौगात रात्रि 11-30 बजे मैदानी मोर्चे पर पहुंचे तहसीलदार ऋषभ कुमार ठाकुर व प्रभारी तहसीलदार बसंतीलाल डाबी देर रात तक किया कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन सिंगोली - नीमच कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के कुशल नेतृत्व, मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशील प्रशासनिक नीतियों के चलते सिंगोली तहसील के ग्राम झांतला में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना 2026 के क्रियान्वयन की एक अद्भुत और अनुकरणीय इबारत लिखी गई है। इन दिनों ग्रामीण अंचलों में कृषि कार्य की तीव्र व्यस्तता के कारण किसान भाई दिन के समय खेतों पर रहते हैं और गांवों में उनकी उपलब्धता न के बराबर होती है अन्नदाताओं की इस व्यावहारिक समस्या को भांपते हुए कलेक्टर श्री चंद्रा ने लीक से हटकर संवेदनशीलता दिखाई और अमले को निर्देश दिए कि योजना का लाभ समय पर हर हाल में मिले इसी विजन की जमीनी तामील करते हुए राजस्व विभाग ने अपनी पारंपरिक कार्यशैली को बदलते हुए दिन-रात मैदानी मोर्चे पर जुटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। झांतला वृत्त के राजस्व निरीक्षक व पटवारी श्री प्रकाश शुक्ला ने इस संवेदनशील सोच को धरातल पर उतारा और देर रात तक मुस्तैद रहकर ग्रामीण हितग्राहियों को उनके पुश्तैनी मकानों की निःशुल्क रजिस्ट्री अधिकार अभिलेख सौंपने की प्रक्रिया को सजगता से पूरा किया प्रशासनिक जवाबदेही रात 11:30 बजे तहसीलदार द्वय ने थपथपाई पीठ प्रशासनिक मुस्तैदी और समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने की कटिबद्धता का सबसे बड़ा प्रमाण तब देखने को मिला जब तहसीलदार श्री ऋषभ कुमार ठाकुर एवं प्रभारी तहसीलदार श्री बसंतीलाल डाबी रात्रि 11-30 बजे अचानक झांतला गांव पहुंचे दोनों ही उच्च अधिकारियों ने इतनी देर रात मैदानी मोर्चे पर उपस्थित रहकर किसानों की हो रही फ्री रजिस्ट्री के कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कलेक्टर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का देर रात तक मैदान में मुस्तैद रहकर राजस्व निरीक्षक व पटवारी प्रकाश शुक्ला के कार्यों का जायजा लेना और अमले का हौसला बढ़ाना यह सिद्ध करता है कि नीमच का प्रशासनिक तंत्र जनता की सहूलियत के लिए पूरी तरह समर्पित है प्रशासन की चौखट पर न्याय हितग्राहियों ने माना कलेक्टर का आभार बिना किसी भागदौड़ दफ्तरों के चक्कर काटे और बिना कोई शुल्क दिए घर बैठे अपने आशियाने का पक्का मालिकाना हक रजिस्ट्री मिलने पर झांतला के हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। भावुक हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय के इस संवेदनशील प्रशासन का सहृदय आभार जताते हुए कहा कि व्यस्त सीजन में खुद राजस्व अमले का रात में उनके द्वार तक आकर अधिकार सौंपना उनके लिए किसी बड़े चमत्कार और उपहार से कम नहीं है स्थानीय प्रबुद्ध जनों का कहना है कि कलेक्टर के संवेदनशील नेतृत्व तहसीलदार ऋषभ कुमार ठाकुरप्रभारी तहसीलदार बसंतीलाल डाबी के कुशल पर्यवेक्षण तथा दोहरे दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने वाले प्रकाश शुक्ला जैसे कर्मठ अमले के कारण ही आज आम जनता का सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा और अधिक सुदृढ़ तथा अटूट हुआ है। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |