|
आगर-मालवा : अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में आगामी शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार श्री प्रियंक श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी तथा मंदिर मंदिर प्रबंधन समिति का स्टाफ एवं श्रद्धालु उपस्थितथे। |