|
सेमीफाइनल में ग्वालियर ने सागर को 4-0 से और उज्जैन ने शहडोल को 8-0 से हराया, शनिवार को होगा खिताबी मुकाबला मंदसौर। जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक वर्ग के चतुर्थ दिवस पर हॉकी टर्फ मैदान, एमआईटी बायपास, मंदसौर में रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में ग्वालियर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सागर संभाग को 4-0 से पराजित किया, वहीं उज्जैन संभाग ने दमदार खेल दिखाते हुए शहडोल संभाग को 8-0 से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब खिताबी मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। शनिवार को होगा फाइनल और समापन समारोह प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे हॉकी टर्फ मैदान, एमआईटी बायपास, मंदसौर में ग्वालियर संभाग और उज्जैन संभाग के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही हार्डलाइन मुकाबला भी आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता का समापन समारोह भी संपन्न होगा। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर ऑब्जर्वर डीपीआई भोपाल देवेंद्र बाथम, जिला क्रीड़ा अधिकारी घीसालाल जोगचंद, संयोजक एवं प्राचार्य के.सी. सोलंकी, प्राचार्य सुदीप दास, विजय सिंह पुरावत, उमाशंकर पांडे, राजेश रत्नावत, राकेश पुरोहित, महेंद्र शुक्ला, रघुवीर मालवीय, डॉ. रजक मेव फरोस, शैलेंद्र मसीह, मंगलेश बैरागी, किरण कुमावत, मुसेब खान, सुरेशचंद बोराना, अर्जुन परिहार, मुकेश जैन, जितेन कनौजिया, सकलेन मंसूरी, विपिन चरेड, हरीश परिहार, विजय जोशी, कीर्तिराज सिंह गौड़ एवं संस्कृत गुरु दिनेश दास बैरागी सहित समस्त प्राचार्य, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और आयोजन सहयोगी उपस्थित रहे। खेल प्रेमियों से उपस्थित होने की अपील आयोजन समिति ने नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे भविष्य में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा सकें। खेलो, बढ़ो और आगे बढ़कर प्रदेश का गौरव बनो! |