नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित गरबा स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश
नाहरगढ़- (हिम्मत जैन) आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर नाहरगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में नवरात्रि के दौरान गरबा स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने समिति सदस्यों से कहा कि सभी गरबा स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई अवैधानिक गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके
बैठक में तहसीलदार कायमपुर मोहित सिनम सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे कचनारा कायमपुर बिल्लौद पीपलिया जोधा संजीत झलारा सहित अनेक गांवों से आए नागरिकों ने भी बैठक में भाग लिया
बैठक में नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
राज्य : नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, गरबा स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश