|
सेवा संकल्प अभियान //सेवा की कहानी// आगर मालवा : मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मान का नया अध्याय लिख रही है। आगर मालवा जिले के नगरीय क्षेत्र नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 5 की निवासी श्रीमती सीमा कुंभकार भी इस योजना की लाभार्थी हैं। सीमा बताती हैं कि पहले घर-परिवार की छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। लाड़ली बहना योजना से प्रतिमाह प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता राशि से अब वे अपने घर-परिवार की जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर के रोजमर्रा के खर्च और अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए अब उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। इस योजना ने न केवल उन्हें आर्थिक संबल दिया है, बल्कि परिवार और समाज में सम्मान भी बढ़ाया है। लाभार्थी सीमा ने कहा कि "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मेरे जीवन में बड़ा बदलाव आया है। यह राशि मेरे लिए सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर रही है।" |