|
स्वर्गीय श्री गुप्ता जी केवल दादा गुरु ही नहीं सकारात्मक पत्रकारिता की संपूर्ण पाठशाला थे आगर की पत्रकारिता ने अपना एक स्तंभ खो दिया। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री बसंत कुमार गुप्ता जी अब हमारे बीच नहीं रहे, पर उनकी स्मृतियां, उनकी सीख और उनकी पत्रकारिता के आदर्श सदैव शेष रहेंगे। गुप्ता जी को मैं मात्र दो माह के अल्प समय से व्यक्तिगत रूप से जानता था। वे केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि आगर की धड़कन थे। जब जिले की सड़कों पर सन्नाटा होता था, तब उनकी कलम चलती थी। जब जनहित का मुद्दा दब जाता था, तब वे उसे अपनी खबरों से शिखर तक ले जाते थे। उनकी पत्रकारिता में न तो कोई अतिशयोक्ति होती थी, न ही विरोध के लिए विरोध। वे सच को सच कहने का साहस रखते थे। मुझे याद है, एक बार उन्होंने कहा था - "पत्रकार का काम केवल खबर लिखना नहीं, व्यवस्था को आईना दिखाना है।" वे आजीवन इसी सिद्धांत पर अडिग रहे। नए पत्रकारों के लिए वे एक पाठशाला थे। उनके पास बैठने मात्र से पत्रकारिता की बारीकियां सीखने को मिल जाती थीं। आगर-मालवा जैसे नवोदित जिले को उन्होंने अपनी लेखनी से पहचान दिलाई। जिला निर्माण आंदोलन से लेकर आज तक, हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर उनकी कलम ने इतिहास लिखा है। उनका जाना मेरे ,पत्रकार जगत, मीडिया जगत एवं आगर के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसंपर्क विभाग ने एक सच्चा मित्र, एक मार्गदर्शक और एक आलोचक खो दिया है ,जो सही को सही और गलत को गलत कहने का माद्दा रखता था। स्वर्गीय श्री गुप्ता जी न केवल आगर के लिए गुरुजी थे सकारात्मक पत्रकारिता के दादा गुरु और नव पत्रकार साथियों और भावी पीढ़ी के पत्रकार गणों के कुशल मार्गदर्शक नेतृत्व कर्ता और आशीर्वाद दाता भी थे उन्होंने आगर जिले के विकास एवं सकारात्मक पत्रकारिता, करते हुए सामाजिक सरोकार से संबंधित मुद्दों पर हमेशा अपनी बेबाक कलम चलाई है ऐसे निर्भीक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकार को जनसंपर्क परिवार, आगर-मालवा की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। विनम्र श्रद्धांजलि शत शत नमन स्वर्गीय श्री गुप्ता जी के मार्गदर्शन में आगर जिले में सकारात्मक पत्रकारिता की नई तीसरी पीढ़ी पल्लवित हो रही है। उन्होंने हमेशा पत्रकार जगत को अपने अनुभव मार्गदर्शन से सकारात्मक पत्रकारिता की सीख दी है ।श्री गुप्ता जी लंबे समय तक इंदौर से प्रकाशित दश एक प्रतिष्ठित एक दैनिक रंगीन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता के रूप में आगर की जन समस्याओं सामाजिक सरोकार एवं विकास से संबंधित मुद्दों पर शासन प्रशासन का समय-समय पर ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। स्वर्गीय श्री गुप्ता जी बाबा बैजनाथ धाम संस्थान समिति के भी सदस्य तथा नगर परिषद के पार्षद के रूप में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं उन्होंने इन दायित्वों का निर्वाह करते हुए आगर के विकास जन समस्याओं का निराकरण और सामाजिक सरोकार को हमेशा से प्रमुखता पर रखा है यही स्वर्गीय श्री गुप्ता जी का आगर जिले के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक योगदान है वे हमेशा हमारी स्मृतियों में आगर जिले वासियों की स्मृतियों में बने रहेंगे। इसी आशा के साथ परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। |