|
जावी - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावी में उमंग कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। उमंग है तो जीवन में रंग है थीम पर उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक उमंग कॉर्नर को रंग-बिरंगे गुब्बारे और कलाकृतियों, बैनर, पोस्टर से सजाया गया। कार्यक्रम में की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती चंदा सालवी और सुश्री पूजा मिश्रा (वन स्टॉप सखी सेंटर परामर्शदाता) द्वारा दीप प्रज्जवलित और सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने उमंग गीत, नाटक, कानाफुसी, ग्रीम केचर क्विज आदि उमंग से भरी हुई ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री पूजा मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है इससे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। संस्था की श्रीमती रितु ठाकुर द्वारा बच्चों को 10 जीवन कौशल की सटीक जानकारियां दी। विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक हरिकिशन चंद्रवंशी ने सफलता की कहानी के अंतर्गत विशेष व्यक्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और सुधा चंद्रन की सफलता की कहानी सुनाई। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रीता काठे ने संतुलित आहार के बारे में गतिविधि के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रेखा पंवार ने तनाव प्रबंधन (नसरीम की कहानी) पर एक सुंदर नाटक का आयोजन करवाया। शिक्षक हरिकिशन चंद्रवंशी ने क्विज प्रतियोगिता करवाई जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। तत्पश्चात उमंग के अंतर्गत नकारात्मकता से बचने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन हरिकिशन चंद्रवंशी ने किया ओर अंत में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार जैन ने सभी अतिथियों का आभार माना। उमंग गीत एवं उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और विद्यार्थी उपस्थित रहें। |