|
आगर-मालवा : सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नमो सेवा अभियान एवं अनकही कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद सोयतकलां के छत्री चौक एवं माधव चौक पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़ी अनकही कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर श्री पुष्पराज सिंह जादौन, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बागेश बैरागी, उपाध्यक्ष नगर परिषद श्री मनीष कुमार महादेव, सीएमओ श्री दशरथ पाटीदार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिनेश दांगी, सरपंच श्री अरुण शर्मा, श्री श्रीनिवास मालवीय श्री गोपाल शर्मा श्री पदमचंद जैन, पार्षदगण सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन, नागरिकगण उपस्थित थे। |