रतलाम / बाजना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम बाजना के अम्बे चौक पर श्रद्धा, उत्साह और सेवा-संकल्प से जुड़ा आशीर्वाद का दीया दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत बाजना के आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगरवासी शामिल हुए। दीपों की रोशनी से अम्बे चौक जगमगा उठा और कार्यक्रम स्थल पर उत्सवी माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ नागरिकों ने सहभागिता दर्ज कराई। शाम के समय एक साथ प्रज्वलित किए गए दीपों ने अम्बे चौक की तस्वीर ही बदल दी।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले की भी उपस्थिति रही। बाजना तहसीलदार देवेंद कुमार दानगढ़ सहित प्रशासन से जुड़े अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा सीईओ मनीष भंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी आयोजन में शामिल हुईं। नगर के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर दीपदान किया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और संकल्प की भावना से जोड़ते हुए आयोजन में सहभागिता की। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से पहुंचे लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
अम्बे चौक पर दीपों की कतारें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पूरे आयोजन के दौरान आशीर्वाद का दीया अभियान के माध्यम से सेवा, सद्भाव और सकारात्मक संकल्प का संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने इसे सामूहिक सहभागिता और जनभावना का प्रतीक बताया।
रिपोर्ट ईश्वर टांक ( बाजना )