लीलाधर घोड़े अवतार के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
हरवार। श्री देवनारायण भगवान के लीलाधर घोड़े अवतार के उपलक्ष्य में आज हरवार में भव्य शोभायात्रा (महाजुलूस) निकाला गया। बड़े देवरा देवनारायण मंदिर से सुबह 9 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।
शोभायात्रा में मनमोहक धार्मिक झांकियां, सुमधुर डीजे भजन और ढोल-नगाड़ों की गूंज व घोड़ी का शानदार नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते शोभायात्रा के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गांव के प्रमुख मंदिरों पर जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण भी किया।
गांव की गलियों में आज आस्था का ऐसा रंग जमा कि हर ओर बस एक ही जयकारा सुनाई दिया—“जय श्री देवनारायण!” महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा ने पूरे हरवार गांव का भ्रमण कर पुनः बड़े देवरा देवनारायण मंदिर पहुंचकर समापन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
आयोजन को लेकर देवभक्त परिवार एवं ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।