|
चीताखेड़ा । भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर चीताखेड़ा सेक्टर बमोरी आंगनवाड़ी केन्द्र में शुक्रवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सिर पर मोर मुकुट, हाथों में बांसूरी और मासूम चेहरे पर नटखट मुस्कान कोई नन्हा-सा कन्हैया बना तो कोई राधा-रानी के रूप में सजे नजर आएं। आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ मोरपंखी मुकुट, बांसूरी और पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने इनमें भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को मंच पर सरकार किया। इन्हें देखकर आंगनवाड़ी परिसर कुछ पल के लिए गोकुल और वृंदावन में बदल गया और भक्ति भाव से भर उठा। नन्हे मुन्नों ने बाल गोपाल और ग्वालों का तो किसी ने सुदामा का स्वांग धर बाल लीलाओं के जीवंत कर मटकी फोड़ के साथ रंगारंग प्रस्तुतियों के उल्लास ने माहौल को कृष्णमय कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच और गांव के वरिष्ठ मोहन लाल रावत ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केशर देवी रावत ने बच्चों को बताया है कि श्री कृष्ण का जीवन प्रेम मित्रता सत्य धर्म, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर लड्डू वितरण कर सभी को खीर पूरी भोजन कराया गया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |