धानातलाई जंगल में नाले के अंदर 10 प्लास्टिक ड्रमों में मिला अवैध महुआ वॉश और कच्ची भट्टी
प्रतापगढ़/धरियावाद। नगर निकाय चुनाव को मध्यनजर रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पारसोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2000 लीटर अवैध महुआ वॉश नष्ट किया।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री विशाल जांगिड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावाद श्री अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना पारसोला के थानाधिकारी श्री राकेश कटारा पु.नि. द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान धानातलाई जंगल में नाले के अंदर दबिश दी। इस दौरान मौके पर 10 प्लास्टिक के ड्रमों में करीब 2000 लीटर अवैध महुआ वॉश का स्टॉक तथा अवैध कच्ची शराब बनाने की कच्ची भट्टी मिली। पुलिस जाप्ते द्वारा मौके पर ही महुआ वॉश को नष्ट किया गया तथा कच्ची भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
राकेश कटारा पु.नि., थानाधिकारी थाना पारसोला
रमेश चन्द्र परमार उ.नि., थानाधिकारी थाना केसरियावद
दिनेश कुमार हैडकानि नं. 626
ललित कुमार हैडकानि नं. 600
जितेन्द्र कुमार कानि नं. 629
सुरेन्द्र कुमार कानि नं. 285
मोहनलाल कानि नं. 783
जीतमल कानि नं. 166
खुशपाल सिंह डाईवर कानि नं. 822
चैनल रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी – मन्दसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ