रतलाम। शहर के डालुमोदी बाजार स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री लिमडेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भरपूर वर्षा, किसान खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया गया। हिम्मत कोठारी मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा।
विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान लिमडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के समक्ष क्षेत्र में पर्याप्त एवं समय पर वर्षा होने, किसानों की फसलों की अच्छी पैदावार तथा रतलाम सहित पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक कर प्रार्थना करते हुए कहा कि रतलाम क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में इस वर्ष पर्याप्त और समय पर वर्षा हो। किसानों के खेत लहलहाएं, अन्न-धन की समृद्धि हो तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से की गई प्रार्थना के माध्यम से जनकल्याण और सर्वसमाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई है।
अभिषेक के दौरान धार्मिक वातावरण देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर आरती में भाग लिया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के मनीष शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, युवा नेता यतेंद्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद अशोक यादव, तपन शर्मा, पार्षद हितेश शर्मा कामरेड, गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, पूर्व पार्षद देवशंकर पाण्डेय, नीरज परमार, मुन्नालाल शर्मा, नितिन लोढ़ा, तोलीराम शर्मा, मेहरबान सिंह, गोपाल परमार, राजेश पांडे, सुरेश पापटवाल, मनोज कोठारी, विजय लोढ़ा, अनिल चंडालिया, प्रभु सोलंकी, अनिल यादव, संजय कोठारी, संजय छाजेड़, अरुण चोरड़िया, रखभ चत्तर, सुनील गुगलिया, विपिन जैन, विकास गुगलिया, मनोज कटारिया, अजय श्रीमाल, निलेश लूणावत, अमृत चोरड़िया, अरुण चोपड़ा, चेतन पावेचा, कमलेश कोठारी एवं अनिल बारिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में भगवान लिमडेश्वर महादेव की आरती कर सभी ने रतलाम सहित पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की सामूहिक प्रार्थना की।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत