|
भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में श्रीकृष्ण पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बालकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों को मुख्यमंत्री ने माखन खिलाकर उनका स्नेहपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दही-हांडी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास मनाया और प्रदेशवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। |