॥ जात-पात की विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई ॥
नीमच।
हिन्दू समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद बस्ती, इंदिरा नगर क्षेत्र, नीमच में भव्य हिन्दू संगम (हिन्दू सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का संदेश स्पष्ट है—
कहो गर्व से हम हिन्दू हैं, हिन्दूस्तान हमारा है।
आयोजक समस्त हिन्दू समाज, स्वामी विवेकानंद बस्ती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जाति-पंथ की भिन्नताओं को पीछे छोड़कर हिन्दू एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजन विवरण
दिनांक: 11 जनवरी 2026, रविवार
तिथि: माघ बुदी अष्टमी, विक्रम संवत् 2082
समय:
प्रातः 09:00 बजे – कार्यक्रम प्रारंभ
प्रातः 11:15 बजे – धर्मसभा
दोप. 01:15 बजे से – सहभोज प्रसादी
स्थान
बैरिस्टर उमाशंकर त्रिवेदी मांगलिक भवन, इंदिरा नगर, नीमच
शोभायात्रा और धार्मिक सहभागिता
आयोजन के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों—
विस्तारेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, बाल हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, नागेश्वर मंदिर, कपीश्वर महादेव, त्रयंबकेश्वर महादेव, भव्य हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, प्रज्ञेश्वर महादेव, संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं शीतला माता हनुमान मंदिर—के ध्वज सम्मिलित होंगे।
शोभायात्रा वेश-भूषा
पुरुष वर्ग: कुर्ता-पजामा / धोती, केसरिया साफा
मातृशक्ति: लाल अथवा पीली चुनड़ी / साड़ी
नारा
एक ही नारा, एक ही नाम — जय श्री राम, जय श्री राम
सहयोग हेतु संपर्क
उक्त आयोजन में आर्थिक सहयोग एवं सहभोज प्रसादी सामग्री हेतु निम्न बंधुओं से संपर्क किया जा सकता है—
9584770995 | 9179636353 | 9589589989 | 8226007373
बाबा: 7000195850
आयोजकों ने समस्त हिन्दू समाज से सपरिवार सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
वन्दे मातरम् — जय श्री राम।