|
|
तनोडिया में जिले का पहला जनविश्वास शिविर, नव उद्यमियों से संवाद एवं रोजगार मेला भी आयोजित आगर-मालवा : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियानका 7 अगस्त 2026 को शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर तनोडिया ग्राम में आयोजित किया गया। मितव्ययिता एवं ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ,जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित जिला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के आह्वान को आत्मसात करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से एक ही यात्री बस में सवार होकर जन विश्वास शिविर स्थल तनोडिया के लिए प्रस्थान किया। तनोडिया में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर एवं एसपी आमजन की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। शिविर के अवसर पर जिले के नव उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ युवा संगम रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी। |