|
|
आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आज शुक्रवार को आगर में एमपीआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मैक्केान उद्योग इकाई के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित भूखंडों एवं शेष उपलब्ध भूखंडों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एमपीआईडीसी अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र विकसित करने तथा निवेशकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश चंद्र मालवीय, एमपीआईडीसी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। |