रतलाम महू रोड स्थित भक्तन की बावड़ी के श्री बजरंग व्यायामशाला (अखाड़े) में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम संकटमोचन भगवान बजरंग बली के पूजन और महाआरती के साथ हुई इसके पश्चात अखाड़े के संस्थापक स्व. सुरेंद्र जायसवाल एवं स्व. विजेंद्र जायसवाल (पहलवान) को पुष्पांजलि अर्पित की गई गुरु पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़े के संरक्षक व संचालक भाई अश्विन जायसवाल के नेतृत्व में हुआ
उस्ताद खलीफा एवं अतिथियों का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान परंपरा अनुसार गुरुओं और वरिष्ठों का साफा बांधकर शाल श्रीफल भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर भावभीना स्वागत सम्मान किया गया सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में शामिल रहे
श्री राम सिंह पहलवान (अखाड़े के उस्ताद खलीफा)
जय पहलवान (रतलाम जिला कुश्ती संघ के पूर्व सचिव एवं अखाड़ा पहलवान)
भीम सिंह गामड़ पहलवान
विनय पंड्या पहलवान
रणजीत सिंह परिहार (पूर्व पार्षद)
बलवंत पहलवान
देवेंद्र जायसवाल (मार्गदर्शक)
अश्विन जायसवाल पहलवान (संचालक)
बलवंत भाऊ मराठा (मार्गदर्शक)
युवा पहलवानों और बालिकाओं ने ली सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन युवा पार्षद शक्ति सिंह राठौर ने किया जबकि अंत में आभार कार्यक्रम के सूत्रधार अश्विन जायसवाल ने माना
इस अवसर पर अखाड़े के राष्ट्रीय खिलाड़ियों बालिकाओं और सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उपस्थित प्रमुख सदस्यों में राकेश पहलवान पिंटू पहलवान धीरज पहलवान नीरज पहलवान छोटू पहलवान भाईजी पार्षद योगी संतोष पहलवान मौजूद रहे साथ ही राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अलीशा पंड्या पहलवान खुशी पंड्या पहलवान प्रिंसी पहलवान छोटू पहलवान शार्वी पहलवान सहित अखाड़े की समस्त बालिका पहलवान विशेष रूप से उपस्थित रहीं
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080