|
|
|
बाजना (रतलाम)। बाजना थाना क्षेत्र की केलकच्छ चौकी अंतर्गत ग्राम कागलीखोरा में शासकीय वन भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने मंगलवार सुबह खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान 17 वर्षीय लक्ष्मण पिता बहादुर मचार की हत्या कर दी गई। घटना सुबह लगभग 9 से 9:30 बजे के बीच हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसडीओपी नीलम बघेल, बाजना थाना प्रभारी रविंद्र डंडोतिया, उप निरीक्षक योगेश निनामा, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़ सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम में आरक्षक सन्नी मईड़ा, दरबार, दीपक, मनीष, कृष्णपाल और दिनेश सहित अन्य जवान भी शामिल रहे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्र किए, पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद शासकीय वन भूमि के कब्जे और उपयोग को लेकर हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस दौरान लक्ष्मण मचार पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पन्द्रो भी घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की समीक्षा की तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वन विभाग की भूमि को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद ग्राम कागलीखोरा और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। रिपोर्ट : ईश्वर टांक ( बाजना ) रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत |
बाजना (रतलाम)। बाजना थाना क्षेत्र की केलकच्छ चौकी अंतर्गत ग्राम कागलीखोरा में शासकीय वन भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने मंगलवार सुबह खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान 17 वर्षीय लक्ष्मण पिता बहादुर मचार की हत्या कर दी गई। घटना सुबह लगभग 9 से 9:30 बजे के बीच हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही एसडीओपी नीलम बघेल, बाजना थाना प्रभारी रविंद्र डंडोतिया, उप निरीक्षक योगेश निनामा, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़ सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम में आरक्षक सन्नी मईड़ा, दरबार, दीपक, मनीष, कृष्णपाल और दिनेश सहित अन्य जवान भी शामिल रहे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्र किए, पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद शासकीय वन भूमि के कब्जे और उपयोग को लेकर हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस दौरान लक्ष्मण मचार पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पन्द्रो भी घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की समीक्षा की तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वन विभाग की भूमि को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
इस घटना के बाद ग्राम कागलीखोरा और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
रिपोर्ट : ईश्वर टांक ( बाजना )
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत