रतलाम/सकरावदा।रतलाम जिले के सकरावदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नया पाड़ा नारायणगढ़ के गांव नटवरपुरा में मंगलवार देर रात झमाझम बारिश के बीच एक जंगली तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार नटवरपुरा निवासी नरसिंह जी भावर के घर में देर रात तेंदुआ घुस गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घर के अंदर से बकरी को उठाकर करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों की ओर ले गया, जहां उसने उसे मारकर खा लिया। सुबह ग्रामीणों को मौके पर बकरी के अवशेष मिलने के बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर आ रहे हैं। इस घटना के बाद बच्चों और महिलाओं में विशेष रूप से डर का माहौल है।
लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल यह सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई है। वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आगे का अपडेट जारी किया जाएगा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत
देश : झमाझम बारिश की रात घर में घुसा तेंदुआ बकरी उठाकर ले गया 200 मीटर दूर बनाकर खाया शिकार, गांव में दहशत....