|
|
नीमच । वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए राजस्व संबंधी प्रकरणों, रास्ता विवादों और अतिक्रमण मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए उपखंड जावद में 22 जून से 23 जुलाई 2026 तक विशेष राजस्व महा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त दल करेगा पंचायत स्तर पर कार्रवाई अभियान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग का संयुक्त दल गठित किया गया है। दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो तथा संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी शामिल रहेंगे। यह दल तहसील, नायब तहसील और पुलिस थानों के समन्वय से पंचायत स्तर तक पहुंचकर मामलों का निराकरण करेगा। इन प्रकरणों का होगा निराकरण विशेष अभियान के दौरान— अतिक्रमण संबंधी आवेदनों का निपटारा जनसुनवाई में प्राप्त लंबित राजस्व प्रकरणों का समाधान सीएम हेल्पलाइन में लंबित राजस्व शिकायतों का निराकरण पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। नागरिकों को मिलेगी त्वरित राहत तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया कि विशेष राजस्व महा अभियान से नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं में त्वरित राहत मिलेगी तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। |