रतलाम / जावरा। लायंस क्लब जावरा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सराफा व्यवसाय से जुड़े सदस्यों की शानदार सफलता के बाद शहर में उत्साह का माहौल है। क्लब के सचिव पद पर निर्वाचित हुए संदीप रांका, उपाध्यक्ष बने लक्की सोनी तथा संचालक मंडल सदस्य चुने गए संदीप दसेड़ा का सराफा एसोसिएशन एवं श्री महालक्ष्मी मंदिर समिति द्वारा गर्मजोशी से सम्मान किया गया।
सराफा एसोसिएशन के सदस्य प्रतीक डुंगरवाल ने बताया कि लायंस क्लब जावरा के चुनाव में साथियों की उल्लेखनीय जीत से पूरे सराफा समाज का गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि पर आयोजित समारोह में विजयी पदाधिकारियों का शाल एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इसे समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता की जीत बताया।
इसी अवसर पर श्री महालक्ष्मी मंदिर की 31वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में भी सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मंदिर समिति द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के साथ सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रसादी ग्रहण की तथा समाजहित और धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंदिर समिति को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
मंदिर समिति की ओर से अजीत चत्तर, वीरेंद्र सिसोदिया, राजेश दसेड़ा, सुभाष टुकड़िया, निरंजन भाटी, सुमित दसेड़ा, गर्व दसेड़ा और प्रकाश चोरड़िया सहित अन्य सदस्यों ने लायंस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रकाश कांठेड़, संरक्षक अमृतलाल पगारिया, वरिष्ठ सदस्य पूनमचंद जैन, सुभाष डुंगरवाल, गोपाल सर्राफ, विनोद लुणिया, सुरेंद्र नवलखा, पंकज धारीवाल, आशीष सर्राफ, आशीष जैन, दीपक सोनी, ललित पगारिया, संजय कांठेड़, शरद डुंगरवाल, वीरेंद्र तातेड़, विजय सोनी, आकर्ष जैन, संजय कोलन, आदी धारीवाल, दिनेश सोनी और अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कांठेड़ ने किया, जबकि अंत में प्रतीक डुंगरवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह ने यह संदेश दिया कि व्यापारिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं और धार्मिक समितियां जब एक साथ आगे बढ़ती हैं, तो समाज में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की नई मिसालें स्थापित होती हैं।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत