|
|
SBI आरसेटी में 31 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, भोजन-नाश्ता निःशुल्क 18 से 50 वर्ष की ग्रामीण युवतियां करें आवेदन, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच द्वारा 03 जून 2026 से महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। ।इस 31 दिवसीय पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण मे आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। पात्रता: केवल नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां/महिलाएं प्रशिक्षण में भाग ले सकेगी। प्रवेश प्रक्रिया: प्रवेश "पहले आओ-पहले पाओ" के आधार पर दिया जाएगा। पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। *आवश्यक दस्तावेज:* प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साइज फोटो एवं 3 सेट में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन SBI आरसेटी, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड नीमच में जमा करें। *संपर्क करें:* सुबह 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक मो.न.9111053516 पर संपर्क किया जा सकता है अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं इस स्वरोजगारमूलक प्रशिक्षण का लाभ उठाए। |