|
नीमच : जिला आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार शिंदे ने बताया, कि नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्डर/ ई-टेण्डर कम ऑक्शन के चरण में निष्पादन से शेष रही द्वितीय चरण हेतु 50 कंपोजिट मदिरा दुकाने जो कि 11 समूहों में हैं। द्वितीय चरण में निष्पादन हेतु ईच्छुक पात्र आवेदकों से शासन द्वारा घोषित शर्तो व प्रक्रिया के तहत एनआईसी के पोर्टल (https://mptender.gov.in) के माध्यम से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन आमंत्रित किए गये है। समूहों का विवरण, उनका आरक्षित मूल्य, जमा की जाने वाजी धरोहर राशि एवं निष्पादन कार्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्त की जा सकती हैं। ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 8 मार्च 2026 को प्रात: 10 बजे से 10 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक रहेगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 10 मार्च 2026 को दोपहर 5.30 बजे से रहेगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 10 मार्च 2026 को दोपहर 5.30 बजे से सायंकाल 6.30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 10 मार्च 2026 को सायंकाल 6 बजे (जो भी बाद में हो) रहेगा। |