|
नीमच। शहर के प्रमुख स्थल गांधी भवन के सामने एक एंटाइजर बाईक की टक्कर से शहर के जाने-माने फोटोग्राफर गणेश जी खंडेलवाल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मानवता को ताक पर रखकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश जी ने अपनी एक्टिवा दो-तीन माह पूर्व ही खरीदी थी। टक्कर के बाद वे चालक को पकड़ पाते, उससे पहले ही युवक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आरोपी चालक की पहचान संभव है। वहीं, एक सजग नागरिक ने एंटाइजर गाड़ी का नंबर आंशिक रूप से नोट किया है — MP 44 4453, जो जांच में अहम सुराग साबित हो सकता है। पुलिस से अपेक्षा है कि सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध वाहन नंबर के आधार पर जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। |