गंदगी में बन रही बर्फ, सेहत से खिलवाड़

Like 2 Views 40
Hemant Gupta (Neemuch) 26-04-2024 Regional

मंडला जिले में भीषण गर्मी के मौसम के दौरान शहर की बर्फ फैक्ट्रियों द्वारा शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बर्फ निर्माण करने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। फैक्ट्रियों में बर्फ निर्माण के लिये अशुद्ध एवं दूषित पानी का उपयोग किया जा रहा है और फैक्ट्रियों में भी अस्वच्छता फैली हुई है। फैक्ट्रियों में जंग लगे बर्तनों से बर्फ का निर्माण किया जा रहा है। दूषित पानी से निर्माण हुये बर्फ का सेवन करने से शहरवासियों को कई बिमारिया होने का खतरा बना हुआ है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा हे।

प्रादेशिक