|
उज्जैन जिले के औद्योगिक नगर नागदा के एक विद्यालय में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर उन्हें जूते समेत लात मारने और कांटेदार लकड़ी से हाथों पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, उज्जैन से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |